न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त ने दिया था गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत : वासुदेव देवनानी
न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त ने दिया था गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत : वासुदेव देवनानी
Share:

नई दिल्ली : न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज के हज़ार साल पहले ही ब्रह्मगुप्त ने इसकी खोज कर ली थी. ऐसा कहना है राजस्थान के BJP सरकार के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी का. पूरी दुनिया के साइंटिस्टों चुनौती देने वाला यह दावा करने वाले वासुदेव राजस्थान की वसुंधरा सरकार में प्राइमरी और सेकंडरी एजुकेशन मिनिस्टर हैं.

राजस्थान यूनिवर्सिटी के 72वें स्थापना दिवस के मौके पर छात्रों को सम्बोधित करने पहुंचे वासुदेव ने समारोह के दौरान यह बात कही. उन्होंने छात्रों से कहा कि मैंने और आपने यही पढ़ा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन द्वारा दिया गया है और आपको यही पढ़ाया भी जा रहा है. हालाँकि यह आपको नहीं हम सभी को पढ़ाया गया है और यही पढ़ाया जाता रहा है. लेकिन यह पूरी तरह से सत्य नहीं है. आगे उन्होंने कहा कि अगर इस बात की गहराई में जाया जाए तो पता चलता है कि जब न्यूटन ने यह सिद्धांत दिया और गुरुत्वाकर्षण के बारे में बताया, उससे 1000 वर्ष पूर्व ही ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने यह सिद्धांत दे दिया था. वहीँ उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है इसे आज तक पाठ्यक्रम में ना तो जोड़ा गया ना ही पढ़ाया गया.

बीजेपी सरकार पाठ्यक्रम में बदलाव कर रही है और देवनानी ने कहा कि कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव किये जा रहे हैं. उन्होंने आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहा कि राजस्थान में कई वर्षों से अकबर को एक महान राजा के तौर पर पढ़ाया गया लेकिन अब उसके चैप्टर की जगह महाराणा प्रताप का चैप्टर पढ़ाया जायेगा. राजस्थान के शिक्षा स्तर पर बात करते हुए उन्होंने कहा की राजस्थान की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रयास कर रही है उसकी बदौलत आज राजस्थान जो कभी इस क्षेत्र में 18वे पायदान पर था आज 9वे स्थान पर आ गया है.

उन्नत और कागज रहित होगा डाक विभाग

वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, राजस्थान में नहीं होगी 'पद्मावत' रिलीज़

पुलिस पर हमला करने वाला खूंखार डकैत गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -