इटली में भूकंप के कारण, 247 की मौत
इटली में भूकंप के कारण, 247 की मौत
Share:

अक्कुमोली : इटली में एक जबरदस्त भूकंप आ गया। भूकंप के चलते लोग दहल उठे। हालात ये थे कि भूकंप के कारण बड़े पैमाने पर लोगों के रिहायशी क्षेत्रों को नुकसान हुआ। भूकंप आने पर लोग बचने के लिए मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने लगे लेकिन लोगों को संभलने का अधिक मौका भी नहीं मिल पाया। भूकंप से मरने वालों की तादाद बढ़कर 247 हो गई है। हालांकि अभी मौतों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। दरअसल यहां पर बड़े पैमाने पर मलबा बिखरा हुआ है जिसके नीचे से जिंदगी की तलाश की जा रही है।

हालांकि मलबे के नीचे से 10 वर्ष की बच्ची को जिंदा निकाल लिया गया था। इस मामले में अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि भूकंप में करीब 247 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर सैकड़ों लोग घायल हो गए। हालात ये हैं कि लोग गंभीर हो गए हैं। ऐसे में कई लोग ऐेसे हैं जो मलबे के नीचे दबे हुए हैं। यह भूकंप तड़के आया। इस भूकंप में करने वालों की तादाद बढ़ने का अनुमान है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर लगभग 6.0 व 6.2 आंकी गई है। प्रधानमंत्री मत्तेओ रेन्जी के पूर्व यह भी कहा गया कि भूकंप में करने वालों की तादाद और भी अधिक हो सकती है। दरअसल उन्होंने अमेट्राइस गांव का दौरा किया था जहां बड़े पैमाने पर केजुलिटी हुई थी। भूकंप प्रभावितों के लिए राहत के प्रबंध किए गए थे। यहां पर लोग अस्थायी तंबूओं में भी निवास कर रहे हैं।

म्यांमार में भी आये भूकंप के झटके

यह मोबाइल एप भूकम्प आने से पहले करेगा अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -