आजम की नजरों में अमर सिंह चोर
आजम की नजरों में अमर सिंह चोर
Share:

लखनऊ : यूपी में मुलायम सिंह यादव के परिवार में होने वाले विवाद को लेकर न केवल मायावती ने निशाना साधा है वहीं अब अखिलेश यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भी अखिलेश यादव का पक्ष लिया है। खान ने जहां अमर सिंह को चोर बताया है तो यह भी कहा है कि यदि उनके मन में चोर नहीं है तो फिर वे अपनी सफाई क्यों दे रहे है। गौरतलब है कि अखिेलश यादव और शिवपाल यादव के बीच दरार पैदा करने के पीछे अमर सिंह पर ठिकरा फोड़ा जा रहा है।

आजम खान ने अमर सिंह को लेकर यह कहा है कि अमर सिंह ने पार्टी का बेड़ा गर्क करने में कसर नहीं रखी है। उन्होंने यह भी कहा है कि जब अखिलेश ने अभी तक उनको लेकर कुछ कहा नहीं तो फिर वे अपनी सफाई क्यों दे रहे है। इधर यह जानकारी भी पक्की हो रही है कि चाचा भतीजे में विवाद उत्पन्न करने के पीछे अमर सिंह का ही हाथ है।

मंत्री खान ने कहा है कि अखिलेश यादव कुशल मुख्यमंत्री है और वे जो भी निर्णय ले रहे है, उनकी नजर में बिल्कुल ठीक है। आजम ने अमर सिंह पर आरोप लगाया है कि यादव परिवार में फुट डालने के पीछे अमर सिंह का ही पूरा हाथ है। क्योंकि जिनका इतिहास बदनाम रहा है, वही ऐसा काम करने से चूकता नहीं है। आपको बता दें कि अमर सिंह को दोबारा पार्टी में लाने के लिये मुलायम सिंह का ही हाथ रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -