अमर सिंह को लेकर सामने आया विवादित पोस्टर
अमर सिंह को लेकर सामने आया विवादित पोस्टर
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी में इन दिनों विवाद चल रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के बीच टकराहट हो रही है। ऐसे में सपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह भी विरोधियों के निशाने पर हैं। उन्हें पार्टी की दो फाड़ का जवाबदार माना जा रहा है। दरअसल सीएम अखिलेश यादव भी अमर सिंह को फूट का जवाबदार मान चुके हैं। मगर अब खुले तौर पर अमर सिंह का विरोध हो रहा है।

दरअसल लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता ओर आगर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री का फोटो लगाया गया है। पोस्टर से विवाद बढ़ सकता है। दरअसल इस पोस्टर में अमर सिंह का चेहरा कुत्ते के चित्र में चेहरे के स्थान पर लगाया गया हैं ऐसे में उनकी तुलना कुत्ते से की गई है। इसमें अमर सिंह अपनी ओर से कहते दर्शाए गए हैं कि वे घर तोड़ने में माहिर हैं और उनकी पूछ कभी सीधी नहीं होती।

हालांकि जब अमर सिंह को दलाल कहा गया तो अमर सिंह ने कहा कि मैं अखिलेश को बचपन से ही देखते आया हूं वह तो मेरी गोद में भी खेला है। अमर सिंह ने कहा है कि अखिलेश को मुझसे बात करनी चाहिए थी। उन्होंने खुद को विवाद से अलग करते हुए कहा कि विवाद के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। दोनों बाप बेटे में विवाद करवाकर मुझे क्या मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -