कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने वाले 9 विधायकों की सदस्यता समाप्त
कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने वाले 9 विधायकों की सदस्यता समाप्त
Share:

गुवाहाटी​ : विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए करीब 9 विधायकों पर पार्टी ने कार्रवाई की। इस तरह के विधायकों की सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रणब कुमार गोगोई ने करीब 9 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। इस तरह से दल-बदल कानून की कार्यवाई की गई। दरअसल पार्टी के 9 विधायक बीते महीने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 

असम के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस के 9 विधायकों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। दरअसल कांग्रेस ने इनमें से 4 विधायकों को तो पहले से ही निष्कासित कर पार्टी की सदस्यता समाप्त कर दी थी। 

हालांकि 5 विधायकों के मामले में कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 126 सदस्यों वाली विधानसभा में करीब 9 विधायकों के भाजपा में मिल जाने के बाद कांग्रेस के समीप 69 विधायक ही हैं।

9 विधायकों में बोलिन चेतिया, प्रदान बरूआ, पल्लव लोचन दास, राजन बोरठाकुर, पीयूष हजारिका, कृपानाथ मल्लाह, अबू ताहेर बेपारी, बिनंदा सैकिया व जयंत मल्लाह बरूआ भी शामिल किए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -