सियाचिन में हिमस्खलन में दबे 9 जवानों के शव बरामद
सियाचिन में हिमस्खलन में दबे 9 जवानों के शव बरामद
Share:

नई दिल्ली : हिमस्खलन की चपेट में आये 9 जवानो के शवो को भारतीय सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा दो दिनों पहले ही हिमस्खलन की चपेट में आये इन सभी जवानो को मृत घोषित कर दिया था. उसके बाद तलाशी अभियान में तेजी लायी गयी थी.  गौरतलब हो कि 6 दिन पहले लद्दाख क्षेत्र में उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19,000 फुट पर स्थित एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी थी हिमस्खलन में एक जेसीओ और नौ जवान लापता हो गए थे.

जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया था. सोमवार को एक जवान के शव को बरामद कर लिया गया था. इस क्षेत्र में इससे पहले भी भारतीय सैनिक हिमस्खलन कि चपेट में आकर शहिद हो गए थे. मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण अक्सर यहाँ पर ऐसी दुर्घटनाये हो जाती है. गौरतलब है कि सियाचिन में हिमस्खलन के चलते लापता हुए जवानों में से एक जवान जीवित बच गया है। हालांकि इस जवान को बर्फ की सतह के करीब 25 फीट नीचे से निकाला गया। इस जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

जवान की पहचान लांस नायक हनुमंथ्प्पा के तौर पर हुई है। वे आरआर चिकित्सालय में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनके महत्वपूर्ण अंग अच्छी तरह से कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण चिकित्सकों को उनका उपचार करने में सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांस नायक को देखने हेतु स्वंय ही चिकित्सालय पहुंचे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -