ट्रक की चपेट में आने से 8 स्कूली बच्चों की मौत
ट्रक की चपेट में आने से 8 स्कूली बच्चों की मौत
Share:

मुजफ्फरनगर : क्षेत्र के दिल्ली - देहरादून हाईवे - 58 पर एक तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान करीब 8  स्कूली बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। जबकि 5 विद्यार्थी गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया  गया।  मिली जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र में एक ट्रक लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर जा रहे बच्चे इस  वाहन की चपेट में आ गए। वाहन काफी आगे तक निकल गया। वाहन चालक बचकर भाग निकला लेकिन इस घटना के बाद लोगों  का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे पर जाम कर दिया।

काफी देर तक लोग प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर  पहुंचकर लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया। यातायात प्रभावित होने से  वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लग गई और वाहन चालक परेशान होते रहे। मामले में पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -