उप्र मंत्रीमंडल में फेरबदल : किसी की हुई छुट्टी तो किसी से छीना विभाग
उप्र मंत्रीमंडल में फेरबदल : किसी की हुई छुट्टी तो किसी से छीना विभाग
Share:

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा राज्य सरकार के मंत्रियों में फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत करीब 8 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया, जिसमें से 9 मंत्रियों से विभाग तक ले लिए गए हैं। इन विभागों का काम स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने जिम्मे ले लिया है। माना जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बदलाव राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष शेष रहने और सरकार पर लगे कुछ काम न करने के आरोपों को लेकर किया है।

माना जा रहा है कि चुनाव में एक वर्ष का समय बचा होने के बाद सरकार विकास कार्यों को जल्द पूरा करना चाहती है। दूसरी ओर आपराधिक छवि वाले नेताओं से उनके मंत्रालय भी छीने जा रहे हैं। इन नेताओं में राजा भैया, अहमद हसन, अंबिका चैधरी, राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, दुर्गा प्रसाद यादव और पारसनाथ यादव के साथ कई ऐसे नेता हैं जो कद्दावर माने जाते थे लेकिन इन पर गाज़ गिर गई थी।

जिन मंत्रियों को अपदस्थस किया गया है उनमें राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, भगवत शरण गंगवार, योगेश प्रताप सिंह, आलोक कुमार शाक्य, नारद राय, शिव कुमार बेरिया आदि शामिल हैं। दूसरी ओर समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद से उनका विभाग ले लिया गया तो परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव से भी विभाग ले लिया गया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली से भी मंत्रालय की कमान वापस ले ली गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -