नागासाकी में हुए परमाणु हमले की 70वी बरसी
नागासाकी में हुए परमाणु हमले की 70वी बरसी
Share:

टोक्यो : जापान का नागासाकी शहर आज भी अमेरिका द्वारा किए गए परमाणु हमले की चीख नही भूला है। इस हमले में कई ज़िंदगीयां तबाह हो गई थी। और जो बचे थे वह आज भी इसका दर्द झेल रहे है। इस परमाणु हमले की 70वीं बरसी पर यहां रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गया। रिपोर्ट के अनुसार, नागासाकी शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह 11.02 बजे एक स्मृति सभा आयोजित की गई। 70 साल पहले 9 अगस्त, 1945 को ठीक इसी समय अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-29 ने नागासाकी पर फैट मैन नामक परमाणु बम गिराया था।

जापान के पीएम शिंजो आबे ने इस कार्यक्रम में नागासाकी के लोगों को संबोधित किया। नागासाकी के महापौर तोमिहिसा तॉवे के साथ 80 देशों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक , हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के 3 दिन बाद अमेरिका ने नागासाकी शहर पर परमाणु हमला किया था। इस हमले में 70,000 जिंदगियां मौत के मुह में समां गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -