हिरोशिमा नागासाकी पर हमले के 70 साल पूरे
हिरोशिमा नागासाकी पर हमले के 70 साल पूरे
Share:

हिरोशिमा : आज ही के दिन हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला किया गया था. इस हमले को आज 70 वर्ष पूरे हो गए। हमले को लेकर लोगों ने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोग यहां पहुंचे और इस हमले में मारे गए लोगों को याद किया। इस युद्ध की याद ताज़ा होते ही लोग फफक पड़े। कुछ लोगों ने स्मारक पर जल रही लौ में तेल समर्पित किया तो कुछ ने यहां लगाए गए फूलों के पौधों को पानी दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री शिंजो ऐबे और विदेशी प्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने मौन धारण किया।

दरअसल 6 अगस्त 1945 को जापान के पश्चिमी शहर में परमाणु बम से हमलाकर उसे नष्ट कर दिया गया। हमले का रेडिएशन ऐसा फैला कि वर्षों तक लोग इससे प्रभावित रहे और मर गए। जब परमाणु हमला हुआ तो इतनी गर्मी बढ़ी कि जमीनी स्तर पर तापमान करीब 4 हजार डिग्री सेल्सियस हो गया।

उल्लेखनीय है कि इतने तापमान में तो स्टील भी आराम से पिघल जाता है। हमले में करीब 1.4 लाख लोग मारे गए। इस दौरान वे भी शामिल हैं जो बम हमले से बच गए मगर रेडिएशन की चपेट में आने के बाद काल के गाल में समा गए। 9 अगस्त को नागासाकी पर हमला हुआ। परमाणु बम के हमले से नागासाकी के लोग प्रभावित हुए और इसमें 70 हजार लोग मर गए। हालांकि 15 अगस्त 1945 को जापान के आत्मसमर्पण के बाद युद्ध तो समाप्त हो गया लेकिन युद्ध का जो मंज़र था वह बेहद भयावह था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -