शांति सैनिकों को लेकर मिलीं यौन उत्पीड़न की 69 शिकायतें
शांति सैनिकों को लेकर मिलीं यौन उत्पीड़न की 69 शिकायतें
Share:

संयुक्तराष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र को बीते वर्ष अपने शांति सैनिकों के विरूद्ध यौन उत्पीड़न की 69 शिकायतें मिली थीं लेकिन इन शिकायतों में कोई भारतीय शामिल नहीं था, जबकि दुनियाभर में 10 शांति मिशन में भारत के 7789 सैनिक विभिन्न अभियानों में लगे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोगों को यौन उत्पीड़न और शोषण से बचाने हेतु विशेष उपायों पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2015 में यौन उत्पीड़न के आरोपी शांति सैनिकों में अधिकांश कांगो, मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, कैमरन, रवांडा और तंजानियां के सैनिक भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा यौन उत्पीड़न के मसले पर कथिततौर पर शांति सैनिकों की राष्ट्रीयता पहली बार अपनी रिपोर्ट में वर्णित की गई है। उल्लेखनीय है कि यौन उत्पीड़न के 69 मामले बीते वर्ष लगे थे जिसमें से 52 सामने आए। इन शांति सैनिकोंमें से कोई भी भारतीय नहीं था।

संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव अल खरे ने रिपोर्ट के निष्कर्ष को प्रस्तुत करते हुए 13 वर्ष की लड़की के गर्भवती होने का उल्लेख भी उन्होंने कहा। उनका कहना था कि ऐसे तत्वों को सजा देने की आवश्यकता है। भारत ने शांति सैनिकों द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले की कड़ी निंदा भी की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -