अयोध्या यात्रा में जाएंगे 600 नागरिक, कीर्तिमान रचने में लगे विधायक
अयोध्या यात्रा में जाएंगे 600 नागरिक, कीर्तिमान रचने में लगे विधायक
Share:

आकाशदीप की रिपोर्ट

इंदौर। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित अयोध्या यात्रा में शनिवार 17 सितंबर को 600 नागरिक रवाना होंगे। इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी हो गई है। विधायक संजय शुक्ला इस यात्रा के माध्यम से एक कीर्तिमान रचने में लगे हुए हैं। अयोध्या में भगवान राम लला की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के दर्शन करने और राम लला की पूजा अर्चना करने के लिए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक वार्ड के 600 नागरिकों की टीम को अयोध्या ले जाते हैं। 

विधायक शुक्ला द्वारा कल शनिवार 17 सितम्बर को इंदौर के वार्ड क्रमांक 10 के नागरिक अयोध्या की यात्रा पर रवाना होंगे। विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा के लिए नागरिक इंदौर स्तिथ बाणेश्वर कुण्ड से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। यात्रा पर रवाना होने के पहले सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन और पूजन किया जाएगा। उसके बाद में उन्हें शोभा यात्रा पूर्वक रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा, रेल के माध्यम से सभी यात्री भगवान राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे। 

पितृ पक्ष की इस अवधि में भगवान राम के दर्शन करने के साथ ही सरयू नदी में दीपदान करते श्रद्धालुओं के द्वारा अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना भी की जाएगी। विधायक शुक्ला ने बताया कि यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, इन नागरिकों का आना-जाना, घूमना, फिरना, खाना-पीना, दर्शन आदि सभी कुछ फ्री में होगा।

तालाब अतिक्रमण मामले में एनजीटी सख्त, कलेक्टर और सीएमओ को व्यक्तिगत उपस्थित होने के आदेश दिए

प्रदेश में हो रही भारी बारिश, भोपाल में टुटा 50 साल का रिकॉर्ड

जिले में होगा युवा उत्सव का आयोजन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -