इंडोनेशिया में बड़ा हमला, UN ऑफिस के पास 6 बम धमाके, फायरिंग जारी
इंडोनेशिया में बड़ा हमला, UN ऑफिस के पास 6 बम धमाके, फायरिंग जारी
Share:

जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी में एक बड़ा हमला हुआ है। जकार्ता में लगातार 6 बम धमाके हुए, जिसमें करीब 3 लोगों की मौत हो गई है। यह धमाका संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के समीप हुआ है। बम धमाके के बाद से वहां लगातार फायरिंग शुरू हो गई है। हमले के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमाका होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। धमाके से आसपास मौजूद लोग सहम गए। हमले में मारे गए लोगों की सुध ली गई तो उनके शव बुरी हालात में नज़र आए। 

उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र लोकप्रिय शायना शाॅपिंग काॅम्पलेक्स के समीप है। जहां पर कई सुविधायुक्त होटल है। इन होटलों में पर्यटकों की मौजूदगी होती है। ऐसे में धमाका करने वाले आरोपियों के मंसूबे काफी गंभीर रहे थे। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत भी काफी गंभीर थी। क्षेत्र में हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावरों और हमले को लेकर जांच की जा रही है। 

बम धमाके से आतंकी हमले की संभावना जताई गई है। इस धमको के ही साथ यह बात भी सामने आई है कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की जा रही है। मौके पर सुरक्षा बल ने पहुंचकर फायरिंग का जवाब देने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बल फायरिंग करने वालों को रोकने में जुट गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -