42 सीटर बस में भर लिए 55 यात्री...फिर मची एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ तभी 300 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी बस 36 की मौत
42 सीटर बस में भर लिए 55 यात्री...फिर मची एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ तभी 300 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी बस 36 की मौत
Share:

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। भीषण दुर्घटना में अब तक 38 यात्रियों की जान चली गई। बता दें कि  दुर्घटना में 17 यात्री जख्मी बताएं जा रहे है। इनमें से कई यात्रियों की हालत अब भी नाजुक है। चार जख्मियों को जीएमसी जम्मू के लिए एयरलिफ्ट भी किया गया। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मृतकों के आंकड़े में वृद्धि हो सकती है। 

अब ख़बरों का कहना है कि डोडा जिले के बग्गर इलाके के त्रांगल में बुधवार दोपहर 12 बजे के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। यहां एक बस अनियंत्रित होकर तकरीबन 300 फीट गहरी खाई में में जा गिरी। हादसे का शिकार हुई बस किश्तवाड़ से जम्मू की तरफ ही जा रही थी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनस्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। जख्मियों को उपचार के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया है। जिनमे से भी कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी अधिक होने का अनुमान भी जताया जा रहा है। 

बता दें कि पंजीकरण संख्या JK-02 CN-6555 बस में 55 लोग सवारी कर रहे थे। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में जा गिरी। 

शुरुआती जानकारी में ये भी कहा गया है कि यह बस 42 सीटर थी, लेकिन जिसमे 55 यात्रियों को बैठाया गया था। बस रास्ते पर दौड़ते हुए 2 अन्य बसों को ओवरटेक कर रही थी। तीनों बसों में आगे निकलने की जल्दबाजी मची हुई थी। इसी दौरान यह बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई और बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना के उपरांत बचाव अभियान का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है ।

खाई से नीचे गिरी बस दिखाई दे रही है। ऊंचाई से गिरने के कारण से बस के परखच्चे उड़ गए। जिस स्थान पर यह भीषण हादसा हुआ, वहां से एक सड़क गुजरी है, जिसके मोड़ पर गहरी खाई है। ऐसे में अनुमान है कि मोड़ पर ड्राइवर से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

पीएम मोदी-उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख: दर्दनाक स्थल  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट भी किया।

मृतकों के परिवार को दो लाख और घायलों को पचास हजार की घोषणा:  पीएम मोदी ने एक्स पर बोला है कि "जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

गृहमंत्री शाह ने जताया दुख: बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने बोला कि, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।" मृतक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।'' 

उपराज्यपाल सिन्हा बोले- बहुत दुखी हूं: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा,"डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डिव कॉम और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।"

21 मृतकों की हुई पहचान: डोडा बस दुर्घटना में मारे गए 36 लोगों में से अभी तक 21 लोगों की पहचान हो चुकी है। डोडा जिला प्रशासन ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। अफवाहों से बचने और सटीक जानकारी और सहायता के लिए नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने बोला है कि लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

01996233337 (डीसी कार्यालय डोडा)
01996233465 (एएच जीएमसी डोडा)
18001807122 (टोल फ्री नंबर)
9906320997, 9596776203 (नियंत्रण कक्ष)

कंपनी ने नथिंग फोन 2 यूजर्स को दिया आईफोन का ये फीचर, अपडेट से होंगे खुश

बिल गेट्स की भविष्यवाणी, 5 साल में पूरी तरह बदल जाएगी दुनिया

इन चीजों को पकाने से छिन जाता है उनका पोषण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -