बाढ़ की चपेट में आने से गिर के 5 शेरों की मौत,कई लापता
बाढ़ की चपेट में आने से गिर के 5 शेरों की मौत,कई लापता
Share:

अहमदाबाद : बारिश का मौसम शुरू होते ही कहीं राहत महसूस की जा रही है तो कहीं आफत आने लगी है। गुजरात राज्य में भी भारी बारिश के चलते कुछ राज्यों में नदियों में उफान आ गया तो कहीं बाढ़ से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया। बाढ़ का असर केवल इंसानों पर ही नहीं हुआ बल्कि बाढ़ ने जानवरों को भी अपना निशाना बना लिया। हाल ही में गिर के शेरों के शव बाढ़ क्षेत्र में मिलने से यह बात सामने आई है कि बाढ़ में डूबने से करीब 5 शेरों की मौत हो गई। कुछ जानवर और शेर लापता भी हो सकते हैं, जिसके चलते आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में तेज बारिश से नदियों में उफान आ गया है।

इस दौरान सोमनाथ और जूनागढ़ में कई गांव जल मे डूब गए वहीं गिर राष्ट्रीय उद्यान के कुछ शेर भी बाढ़ की चपेट में आ गए। गिर के जंगलों में रहने वाले कुछ बब्बर शेर तक बाढ़ से प्रभावित हो गए। शेरों के कुछ शव शेतृंज नदी से और एक शेर का शव अमरेली की लीली तहसील से मिला। माना जा रा है कि जंगल में बाढ़ का पानी घुसने के कारण कुछ जानवार हाईवे पर घूम रहे हैं। जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। माना जा रहा है कि बारिश का दौर थमने के बाद शेरों के और भी शव बरामद किए जा सकते हैं।

इस तरह से शेरों के शव मिलने की घटना को काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। शेरों की सुरक्षा के लिए आवष्यक इंतजाम दे दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति में शेरों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर भेजने को लेकर भी चर्चा की जा रही है। वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जंगलों में विशेष ध्यान रखे जाने की कोशिश की जा रही है वहीं जंगल क्षेत्र से सटे क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षा और अन्य बातों की जानकारी दे दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -