पानी और जमीन पर चलने वाली यह हैं 5 कारें
पानी और जमीन पर चलने वाली यह हैं 5 कारें
Share:

अभी तक आपने कारों को सड़को पर दौड़ते हुए देखा होगा और यह भी सुना होगा कि कुछ कारें ऐसी भी जो जमीन पर चलने के साथ साथ आसमान में उड़ती है। लेकिन आज हम आपको पांच ऐसे कारों से मिलवाने वाले है जो जमीन पर दौड़ने के साथ-साथ पानी पर आराम से तैर सकती है। इस प्रकार की कारों को मोटरबोट कहा जाता है। जो पानी पर भी उतनी ही स्पीड़ से दौड़ती है जितनी की जमीन पर। 

1. CAMI HYDRA SPYDER-
इस कार को एक अमेरिकी कंपनी cool amphibious manufactures international ने बनाया है। इस कार में 6 लीटर कॉरवेट LS2 V8 इंजन लगा है जो इसे रोड़ पर 125 MPH  और पानी पर 53 MPH  की स्पीडप्रदान करता है। इस कार के नीचे की तरफ बेस में बेस्ट क्वालिटि के एल्युमिनियम एलॉय लगाए गए है।

2.GIBBS AQUADA-
इस कार को न्यूजीलैंड की GIBBS SPORTS AMPHIBIANS कंपनी ने तैयार किया है। इस कार में 2.5 लीटर V6 इंजन लगा है। जो 175 HP  का पॉवर जनरेटर करता है। सड़क पर ये कार 10 MPH की स्पीड और पानी पर 30 MPH की स्पीड पकड़ सकती है। 
 
3.DOBBERTIN HYDROCAR-
इस कार में शेवरोंले का इंजन लगा है जो 762 HP जनरेट करता है। इसकी बॉडी को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। इस कार को ebay पर करीब 86.9 लाख में बेचा गया है।

4.WATERCAR PANTHER-
इसे पानी पर चलने वाली दुनिया की पहली SUV माना गया है। ये रोड़, कीचड़, रेत औऱ पानी पर बखूबी चल सकती है। पैंथर रोड़ पर 80 MPH औऱ पानी में 44 MPH की स्पीड़ पकड़ सकती है। इसमें 3.7 लीटर होंडा VTEC इंजन लगा हुआ है।

5.SEA LOIN-
इस कार को पानी पर चलाने वाली दुनिया की फास्टेस्ट कार माना गया है। ये पानी पर 60MPH तक की स्पीड़ तक चल सकती है। जबकि रोड़ पर इसकी हाईस्पीड 125 MPH है। इसमें मज्दा रोटरी इंजन लगा है जो 174 हॉर्स पॉवर जनरेट कर सकता है। इसे 2006 में बनाया गया था।

 

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर चली पुराने सदी की कार

उड़ने वाली कार की बिक्री हुइ शुरू

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -