मुंबई: 4 मंजिला इमारत ढही, हादसे में 11 लोगों की मौत
मुंबई: 4 मंजिला इमारत ढही, हादसे में 11 लोगों की मौत
Share:

मुंबई: बीते बुधवार के दिन मुंबई में मूसलाधार बारिश हुई और इस बारिश के चलते मुंबईकर परेशान रहे। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल देर रात करीब 11 बजे मालवणी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। बताया जा रहा है इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। जी दरअसल मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में चार मंजिला इमारत बीते बुधवार रात 11:10 बजे ढही। खबरों के अनुसार इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है।

बताया जा रहा है जिस वक्त इमारत ढही उस वक्त कुछ बच्चों समेत कई लोग इमारत के अंदर थे। इस घटना के तुरंत बाद फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीँ स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे 15 लोगों को बचाया जा सका। खबरों के अनुसार फंसे हुए लोगों के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है। मिली जानकारी के तहत उस समय इमारत में करीब 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिसमें कई बच्चे भी थे।

इस घटना के होने के बाद तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानिय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। अब कई घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा है कि, ''आसपास की तीन इमारतें 'खतरनाक' स्थिति में हैं और उसे खाली करा लिया गया है।'' वही दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है, शहर में भारी बारिश के कारण इमारत ढह गई है।

आज है वट सावित्री और शनि जयंती, यहाँ जानिए पंचांग?

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट पर बंद हुआ रुपया

गिरावट पर बंद हुए सोने-चांदी, जानिए भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -