37 साल की उम्र में 38 बच्चों को दे चुकी हैं जन्म
37 साल की उम्र में 38 बच्चों को दे चुकी हैं जन्म
Share:

माँ बनना हर महिला के लिए एक गर्व की बात होती है। ये एक महिला के लिए बहुत ही खास पल में से एक होता है। लेकिन अगर एक माँ अपनी उम्र की संख्या के जितने ही बच्चे पैदा कर दे तो क्या सोचेंगे आप उसके बारे में। जी हाँ, हैरानी की बात तो है और इसी बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है।

दरअसल, ये हैं युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव में रहने वाली मरियम हैं जिन्होंने 37 साल की उम्र में 38 बच्चे पैदा करके एक अनोखा ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ,इनकी बहुत ही कम उम्र में शादी हो गयी थी और जब ये 13 साल की थी तब पहली बार माँ बनी थी।

अपने गांव में इन्हे सब 'बच्चे पैदा करने की मशीन' कहते हैं। इतने बच्चे इनके कैसे हुए हैं ये जानकर भी आपको हैरानी होगी। बता दे कि मरियम ने छह बार ट्विंस, चार बार ट्रिपलेट्स और तीन बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है। और इस बिच उन्होंने सिर्फ दो बार ही एक एक बच्चे को जन्म दिया है।

इस पर मरियम कहती हैं कि बच्चों के लिए उनका पति को सहयता नहीं करता और वो अकेले ही बच्चों की देखभाल करती हैं। मरियम ने डॉक्टरों से बर्थ कंट्रोल की सलाह भी ली थी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। क्योकि मरियम की बॉडी में इतने अंडे प्रोड्यूस होते हैं, कि अगर वो मां नहीं बनेंगी, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

ऐसी ही अन्य ख़बरों के लिए नीचे लिंक्स पर क्लिक करें 

आत्मा की शांति के लिए इस परंपरा के लोग काट देते हैं महिलाओं के हाथ की उंगलियां

कन्नड़ और तमिल एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन आज मना रही है अपना 30वाँ जन्मदिन

Video : सोते हुए लड़के के साथ अनदेखे साये ने किया हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -