क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल में बम धमाका, लगभग 30 की मौत
क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल में बम धमाका, लगभग 30 की मौत
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के क्वेटा के एक सिविल अस्पताल में बम धमाके की खबर है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 लोग घायल हुए है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने हमले की पुष्टि की है। बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसीडेंट बिलाल अनवर कासी के मारे जाने के बाद ही यह ब्लास्ट हुआ है।

इस घटना के पहले सोमवार की सुबह को एक अज्ञात बंदूकधारी ने बिलाल की हत्या की थी। जैसे ही बिलाल के शव को लेकर उनके साथी वकील अस्पताल पहुंचे, तभी जोरदार धमाका हुआ। जिसमें कई वकीलों के जख्मी होने की भी खबर है। अब भी अस्पताल परिसर में हवाई धमाकों की खबर है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

घटना के बाद से पूरे क्वेटा में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान में ऐसे हमले बीते एक दशक से हो रहे है। 15 सालों में 1400 ऐसी घटनाएं सामने आई है। इन हमलों में निशाना शिया, अल्पसंख्यक और हजारा रहे है।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को लेकर भी हमेशा विरोध रहा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह पाक का बड़ा शहर है। हमले की निंदा करते हुए पाक पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। शरीफ ने कहा कि बलूचिस्तान में लोग, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बलिदान दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -