दिल्ली के उपआयुक्त समेत तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
दिल्ली के उपआयुक्त समेत तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार द्वारा उपआयुक्त सहित दिल्ली परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया। अधिकारियों पर फर्जी पते पर आॅटो के परमिट जारी करने का आरोप लगाया गया। दरअसल दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार प्रदूषण कम करने के लिहाज से ईवन और आॅड फाॅर्मूले को लागू करने में लगी है। दिल्ली सरकार द्वारा 10 हजार नए आॅटो के परमिट जारी कर दिए थे। इस मामले में इन अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाया गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरोप लगाया गया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परमिट जारी कर किया जा रहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा इस मामले में ट्विट किया गया। इस मामले में उन्होंने लिखा कि परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। 3 पहिया वाहनों के लिए नए तरह के परमिट जारी करने में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

मामले में जांच की जा रही है। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा है कि तीन पहिया वाहनों को क्रमवार तरीके से परमिट देने के परिवहन मंत्री द्वारा आदेश दिए गए। जिसे न मानते हुए मनमाने तरीके से परमिट जारी किया गया था। इस मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -