मुंबई के तीन युवकों ने ISIS में भर्ती के लिए छोड़ा देशः ATS
मुंबई के तीन युवकों ने ISIS में भर्ती के लिए छोड़ा देशः ATS
Share:

मुंबई : दक्षिणी भारत के युवकों के बाद अब आईएसआईएस के झांसे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कुछ युवक भी आ गए है और इसी के लिए मुंबई के तीन युवकों ने देश छोड़ दिया है। ये बातें Anti Terrorist Squad ने कही है। मुंबई के मालवाणी इलाके के तीन लड़के सीरियाई आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल हो चुके है। इस बात की जानकारी तीनों युवकों के परिवार वालों ने एटीएस को दी और शिकायत भी की।

इन तीनों लड़को का नाम मोहसिन शेख(26), अयाज सुल्तान(23) और वाजिद शेख(25) है। मोहसिन एक ऑटो चालक है, तो वही अयाज कॉल सेंटर में काम करता था और वाजिद ग्रेजुएट था। अयाज पिछले दो महीने से लापता है और अब एटीएस को संदेह है कि ये तीनों सीरिया चले गए है।

अयाज ने 30 अक्टूबर को घर छोड़ा और कह कर गया कि वो पुणे जा रहा है और वही से वो कुवैत चला गया। कुवैत में किसी कंपनी ने उसे जॉब दिया। मोहसिन ने 16 दिसंबर को घर छोड़ा और कह कर गया कि वो किसी दोस्त की शादी में शरीक होने जा रहा है। वाजिद ने भी 16 दिसंबर को ही देश छोड़ा और घरवालों से कह कर गया कि वो आधार कार्ड में अपना नाम सही कराने जा रहा है। जिसके बाद से ये तीनों अब तक नही लौटे है।

अगर ये शक सही निकला तो ये दूसरी बार है जब मुंबई का कोई युवा सीरिया गया है। मई 2014 में भी मुंबई के कल्याण के 4 लड़के इस्लामिक स्टेट ज्वाइन करने गए थे। पिछले सप्ताह पुलिस ने भी एक सरकारी कर्मी को गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि वो युवाओं को आईएसआईएस में भर्ती के लिए उकसाता था। बीते गुरुवार को भी उसने पुणे की एक लड़की को काउंसलिंग के लिए भेजा था, जो आईएसआईएस में भर्ती होना चाहती थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -