100 फीट गहरी खाई में जीप के गिरने से 3 की मौत
100 फीट गहरी खाई में जीप के गिरने से 3 की मौत
Share:

सिरोही : माउंट आबू के छीपाबेरी में एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है। जीप के खाई में गिरने का कारण चालक द्वारा गाड़ी का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। 100 फीट गहरे खाई में जीप के गिरने से 17 लोग घायल भी हुए है।

पालड़ी जोड़ के रहने वाले ये सभी लोग माता के दर्शन के लिए माउंट आबू गए थे। जीप में कुल 21 लोग सवार थे। वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घायलों व मृतकों को पुलिस, स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों के सहयोग से खाई से बाहर निकाला गया।

घायलों को आबूरोड के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालात गंभीर है। तीन के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। जैक की मदद से जीप को दूर हटाकर शवों को बाहर निकाला गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -