3 साल के बच्चे के पेट से निकली 29 चुंबक, 1 सिक्का और 1 घड़ी की बैटरी
3 साल के बच्चे के पेट से निकली 29 चुंबक, 1 सिक्का और 1 घड़ी की बैटरी
Share:

फरीदाबाद : फरीदाबाद में एक बच्चे के पेट से 29 चुंबक निकले है। शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुए ऑपरेशन में डॉक्टरों ने तीन साल के बच्चे के पेट से 29 चुंबक, 1 सिक्का और एक घड़ी की बैटरी निकाली है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला, जिसके बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉ बी बी पाठक ने बताया कि यह बच्चा मथुरा का रहने वाला है, जो पिछले एक साल से पेट दर्द से परेशान था। जिसके बाद बच्चे को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जाँच में ही बच्चे के पेट में कुछ मेटल फंसे होने के संकेत मिले। ये मेटल उसके आंत में चिपके हुए थे। ऑपरेशन की अगुवाई डॉ पाठक ने की और एक टीम बनाई। ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन में शामिल अन्य डॉक्टरों को पता चला कि बच्चे के पेट में काफी अधिक मात्रा में धातु चिपकी हुई है, जिससे उसकी एक आंत गल गई है। इसी कारण इस गली हुई आंत को काटकर निकाल दिया गया।

कैसे गया पेट में चुंबक?

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बच्चे के घर में जूलरी बॉक्स बनाने का काम होता था। इन बॉक्स को बंद करने के लिए उनमें चुंबक भी लगाए जाते है और इसी चुंबक को बच्चे ने धीरे-धीरे खेल-खेल में अन्य चीजों के साथ खाता रहा। जो समय के साथ आपस में चिपकती गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -