नौका डूबने से यूनान जा रहे 25 यात्रियों की मौत
नौका डूबने से यूनान जा रहे 25 यात्रियों की मौत
Share:

अंकारा : तुर्की से यूनान जाने के दौरान कुछ लोगों ने जलमार्ग से यात्राऐं कीं। लगभग 25 प्रवासियों की इस दौरान मौत हो गई। दरअसल ये लोग नौका में सवार थे। यह नौका असंतुलित होकर समुद्र में डूब गई। जब तुर्की के तटरक्षक बल को जानकारी दी गई तो वे राहत अभियान में जुट गए। मरने वालों में करीब 10 बच्चे सम्मिलित हैं।

घटना में 15 प्रवासियों को बचा लिया गया। तुर्की के अधिकारी ने मृतकों की तादाद की पुष्टि भी की। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या करीब 18 बताई जा रही है। उनका कहना था कि कुछ देर बाद मरने वालों की संख्या बढ़ गई। इस दौरान करीब 7 शव और जब्त किए गए।

माना जा रहा है कि कुछ लोगों को जीवित निकालने का प्रयास किया गया। दरअसल तटरक्षक बल ने नौकाओं के माध्यम से राहत अभियान चलाया। इस अभियान को अभी भी चलाया जा रहा है और जीवित लोगों को तलाशा जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -