भारत में नहीं होगा 2023 वर्ल्ड कप ? BCCI और ICC में टैक्स को लेकर छिड़ा विवाद
भारत में नहीं होगा 2023 वर्ल्ड कप ? BCCI और ICC में टैक्स को लेकर छिड़ा विवाद
Share:

नई दिल्ली: कुछ दिनों बाद नया साल 2023 शुरू हो जाएगा और इस साल में ही ODI वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को करना है, किन्तु कुछ ऐसा हुआ है जिससे भारत की मेजबानी पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, टैक्स विवाद को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में टकराव शुरू हो गया है और दोनों के बीच यह विवाद भारत से वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC द्वारा BCCI से दो टूक कह दिया गया है कि वह ODI वर्ल्ड कप 2023 के आयोजन के लिए भारत सरकार से टैक्स में छूट की व्यवस्था करे। हालांकि, ऐसा होना मुश्किल है क्योंकि भारत सरकार किसी भी प्रकार के इवेंट में इस किस्म की छूट नहीं देती है। वर्ष 2016 में जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, तब भी ICC और BCCI में इस मुद्दे पर विवाद हुआ था। उस समय BCCI भारत सरकार से यह छूट नहीं दिला सका था और आखिर में उसे ICC को उसके शेयर के 190 करोड़ रुपये देने पड़े थे। 

अब वही हालात दोबारा पैदा हो गए हैं, ICC की पॉलिसी के अनुसार, ICC इवेंट होस्ट करवाने वाले देश के बोर्ड को अपनी सरकार के साथ तालमेल बैठाकर टैक्स में छूट का प्रबंध करना होता है। 2023 ODI वर्ल्ड कप के लिए यदि BCCI ऐसा नहीं कर पाता है, तो उसे ICC को उसका शेयर 900 करोड़ रुपये देना होगा। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि BCCI इसके लिए राजी नहीं है, ऐसे में यदि इस किस्म की स्थिति पैदा होती है, तो भारतीय बोर्ड, ICC के खिलाफ अदालत जा सकता है। इसके अलावा टैक्स का मुद्दा नहीं सुलझता है और ICC को उसका हिस्सा नहीं मिलता है, तो वह होस्ट को बदलने पर भी विचार कर सकता है। ऐसे में BCCI का प्रयास रहेगा कि इस मसले को जल्द हल किया जाए। 

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट, क्या दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे ?

पूजा, अदिति, भूमिका, दिशा...ये अमेरिका की टीम है या इंडिया की?

बड़ी मुश्किल में फंसे मुनाफ पटेल, दोनों बैंक खाते फ्रीज़, प्रशासन ने वसूले 52 लाख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -