20 साल की लड़की के पेट से डॉक्टर्स ने निकाला 16 किलो का ट्यूमर
20 साल की लड़की के पेट से डॉक्टर्स ने निकाला 16 किलो का ट्यूमर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हाल ही में जो खबर आई है वह बहुत ही सकारात्मक है। जी दरसल यहाँ पर डॉक्टरों ने एक नामुकिन से दिखने वाले काम को मुमकिन किया और सभी का दिल जीत लिया। जी दरअसल यहाँ शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बीते रविवार को 20 साल की लड़की के पेट से 16 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक यह सर्जरी करीबन 6 घंटे तक चली और इस सर्जरी को डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती बताया जा रहा था।

इस मामले में डॉक्टरों का कहना था कि, 'अगर ट्यूमर को निकालने में जरा भी देरी होती तो इसे सर्जरी से निकालना भी बहुत मुश्किल हो जाता।' इस मामले के बारे में अस्पताल प्रबंधक देवेंद्र चंदोलिया ने बात की। उन्होंने कहा कि 'लड़की की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।' इस मामले में आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'लड़की की हालत अब नार्मल है। दो दिन पहले, वो लड़की राजगढ़ से आई थी और उसका ट्यूमर बहुत बड़ा था। लड़की का वजन 48 किलोग्राम था और उसे खाना खाने में बड़ी दिक्कत हो रही थी।'

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने 16 किलोग्राम का ट्यूमर निकला और उन्होंने यह भी कहा कि, 'अगर समय रहते इसे नहीं हटाया जाता तो लड़की की जान को खतरा और बढ़ सकता था।' अब लड़की ठीक है और डॉक्टर्स के इस काम की तारीफ़ हर जगह हो रही है।

मुस्लिम लड़के को पीटने की घटना पर बोले संजय राउत- 'यह किस तरह का राम राज्य है'

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, मार्च में बढ़ गए 2200 एक्टिव केस

विधानसभा चुनाव: आज केरल पहुंचेंगे राहुल गांधी, करेंगे दो-दिवसीय दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -