20 हजार का ईनामी बदमाश धराया
20 हजार का ईनामी बदमाश धराया
Share:

नईदिल्ली। साउथ ईस्ट स्पेशल स्टाफ ने मूलचंद क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़ा है। स्टाफ ने सूचना मिलने पर कार्रवाई की। आरोपी की पहचान अब्दुल मन्नान के तौर पर हुई है। उस पर 20 हजार रूपए का इनाम घोषित था। उसे खलीफा के नाम से भी जाना जाता है। स्टाफ ने उसके पास से एक पिस्टल जब्त की है। स्पेशल स्टाफ को जानकारी मिली थी कि अब्दुल मन्नान उर्फ खलीफा रविवार को यहां आने वाला है।

ऐसे में स्टाफ सदस्यों ने क्षेत्र में घेराबंदी कर ली। जब अब्दुल मन्नान यहां पहुंचा तो उसे घेर लिया गया। हालांकि वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन उसे मेट्रो पिलर के नीचे पकड़ लिया गया। अब्दुल मन्नान को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि वर्ष 2015 में उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था।

उसे अपराध शाखा ने पकड़ा था, मगर वह छूट गया। बाद में वह कुछ और आपराधिक मामलों में लिप्त हो गया। उस पर ओखला मंडी में गोलीबारी करने का आरोप है। उसने यहां एक व्यक्ति पर फायर कर दिया था। वारदातों को अंजाम देने के बाद मन्नान फरार हो जाता है। दिल्ली में कई क्षेत्रों में अन्नान ने आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी वारदातों को अंजाम देने के तुरंत बाद भाग निकलता है। आरोपी लखनऊ व जैद में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। बताया जा रहा है कि यह काॅन्ट्रेक्ट किलर है। 

बदमाश बेखौफ, RSS नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

उत्तरप्रदेश- हरदोई में मीडियाकर्मियों पर पथराव

दिनदहाड़े युवक को बदमाशों ने मारीं 10 गोलियां

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -