न्यूयॉर्क में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की मौत, 12 से अधिक जख्मी
न्यूयॉर्क में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की मौत, 12 से अधिक जख्मी
Share:

वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क के रोचेस्टर इलाके में ये फायरिंग की घटना हुई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक मरने वालों और घायलों की सही तादाद की जानकारी नहीं मिली है। खबरों के अनुसार, इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत और 12 से अधिक लोगों के गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस ने भी अभी घायलों और मृतकों की तादाद को लेकर जानकारी नहीं दी है। न्यूयॉर्क के पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वालों से बात करते हुए बताया कि बीती रात 12:30 बजे पुलिस को बड़े स्तर पर गोलियां चलने की जानकारी मिली है।

बता दें कि गुडमैन स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से पुलिस को इमरजेंसी नंबर पर कॉल आया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पुलिस पहुंची थी उस समय तक गोलियां चलाने वाले मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम आरंभ किया।

अफ्रीका में कोरोना के साथ बढ़ा बाढ़ का कहर, इतनी हुई मौतें

जस्टिस रूथ बदर की याद में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

फ्रांस की सरकार ने लेबनान से सरकार बनाने का किया आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -