धरती के अंदर क्या क्या है इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। वैसे हाल ही में जो खबर हम लाये हैं वह धरती से ही जुडी है। जी दरअसल हाल ही में तंजानिया में भू-विज्ञानियों के दल ने बड़ी मात्रा में 26 लाख साल पुराने पत्थर के बने इंसानी औजार और जीवाश्म का पता लगाया है। जी हाँ, बताया जा रहा है इस खोज से यह पता चला है कि, 'लगभग 20 लाख साल पहले ओल्डुवाई लोग यहां के तेजी से बदलते माहौल के हिसाब से खुद को ढाल रहे थे। ओल्डुवाई लोग नुकीली घास के मैदान से लेकर प्राकृतिक रूप से जली जमीन पर रहते थे।' इसके अलावा एक जानकारी में यह भी बताया गया है कि 'इन लोगों के पास दुनिया के सबसे पुराने हथियार थे। इन औजारों को तकरीबन 26 लाख साल पहले होमो हेबिलिस प्रजाति ने बनाया था।'
जी दरअसल तंजानिया में हुई इस खोज से जुड़े प्रफेसर त्रिस्टन कार्टर का कहना है, ‘ये शोध इंसान की उत्पत्ति और उसके इतिहास पर प्रकाश डालता है।’ वैसे इस खोज से 20 लाख साल पहले के भूगर्भीय इतिहास और प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी मिली है। उस दौरान पत्थर के बने औजार और इंसान के अवशेष बहुत बढ़िया स्थिति में मिले हैं। इवास ओल्डुप्पा पुरास्थल से पत्थर के औजार और पशुओं के अवशेष से पता चलता है कि इंसान और पशु दोनों ही जलस्रोतों के पास ही बसा करते थे।
इसके अलावा शोधकर्ता कार्टर ने यह भी बताया है कि, 'उनके शोध से पता चलता है कि इवास ओल्डुप्पा के पास भूगर्भीय और पेड़ पौधे बहुत तेजी से से बदल गए। इसके बावजूद भी इंसान ने पिछले दो लाख साल से इस जगह पर आना-जाना बंद नहीं किया।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि, 'उस समय के इंसान हर तरह के प्राकृतिक जगहों पर रहते थे। ये इलाके ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद राख के ढ़ेर के नीचे दबते चले गए।'
जोस मोनिन्हो ने मेरी जीत में की मदद: मार्कस रैशफोर्ड
सीनियर टीम में अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू, IPL के लिए भी साफ़ हुआ रास्ता
राहुल वैद्य के गाने ने श्रीदेवी-जाह्नवी को किया था इम्प्रेस, देंखे ये जबरदस्त वीडियो