ईद पर घाटी में भड़की हिंसा, 2 की मौत
ईद पर घाटी में भड़की हिंसा, 2 की मौत
Share:

श्रीनगर : ईदुल अजहा के त्यौहार पर घाटी में हिंसा भड़क उठी। यहां के बांदीपुर और शोपियां में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। हिंसक प्रदर्शन में अलग-अलग स्थानों पर दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। हिंसा की आग राज्य की राजधानी श्रीनगर में भी भड़क उठी। हालांकि एहतियातन कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था मगर इसके बाद भी हिंसक घटनाऐं हुईं।

गौरतलब है कि घाटी में दो माह से भी अधिक समय से तनाव का माहौल है। राज्य में हुई हिंसक वारदातों में अब तक 82 से अधिक लोग मारे गए। ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थानों पर सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां पूर्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ है। कर्फ्यू बीती रात से ही लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1990 में राज्य में आतंकवाद के पैर फैलाने के बाद यह पहली बार हुआ है जब ईद के अवसर पर घाटी में कर्फ्यू लगाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकाॅप्टर्स और ड्रोनों के माध्यम से सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां लोगों के जुटने पर ड्रोन सुरक्षा बलों को जानकारी देंगे और सुरक्षा बल मुस्तैद हो जाऐंगे। गौरतलब है कि घाटी में हिंसा को रोकने के लिए मोबाईल और इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित कर दी गई है तो दूसरी ओर कई क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है।

पुंछ में फिर शुरू हुई फायरिंग, अब तक 6 आतंकी ढेर

नवाज शरीफ ने ईद उल अजहा पर अलापा कश्मीर राग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -