बम अटैक में 17 वर्षीय TMC कार्यकर्ता की हुई मौत, इन पर लगा आरोप

बम अटैक में 17 वर्षीय TMC कार्यकर्ता की हुई मौत, इन पर लगा आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में 3 दिन शेष रह गए हैं, किन्तु हिंसा की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। हाल ही में उत्तर 24 परगना से एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग TMC कार्यकर्ता बम हमले में मारा गया है। सूत्रों के अनुसार, 17 वर्षीय इमरान हसन ने मंगलवार को TMC की रैली में हिस्सा लिया था, तत्पश्चात, दगं में बम हमले में उसकी मौत हो गई है। CPIM एवं ISF पर इस बम अटैक का आरोप है। 

वही इससे पहले दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र में TMC कार्यकर्ता का गोली मारकर क़त्ल कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में एक TMC कार्यकर्ता का क़त्ल कर दिया गया तथा एक काग्रेस कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। TMC कार्यकर्ता की पहचान 52 वर्षीय जियारुल मोहल्ला के तौर पर हुई है, घर आते समय शनिवार की देर रात उनका क़त्ल कर दिया गया था।

वहीं मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में रविवार की रात कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ शेख को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय पंचायत उम्मीदवार के लिए प्रचार करते वक़्त कुछ व्यक्तियों से विवाद के चलते उन्हें गोली लग गई, तत्पश्चात, उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इससे पहले पुरुलिया में एक 45 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता का शव खेतों में मिला था। सोमवार को पुलिस ने बताया कि बंकिम हंसदा का शव उनके घर के पास ही खेतों में मिला है। वह रविवार की शाम से गायब थे तथा फिर उनका शव देर रात खेत में मिला। 

भारी बारिश के चलते नागालैंड में हुआ दर्दनाक हादसा, 2 की मौत अन्य घायल

अमेरिका के इस अखबार ने की भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों की सराहना

बीजेपी नेता के घर में बदमाशों ने किया हाथ साफ़, उड़ाया लाखों का सामान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -