कर्नाटक: राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए 14 लोग
कर्नाटक: राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए 14 लोग
Share:

बेंगलुरु: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की छापेमारी के बाद आज कर्नाटक से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल कर्नाटक में कम से कम 14 लोगों को राजद्रोह के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि इस बारे में जानकारी पुलिस ने दी है और आज यानी शुक्रवार को ही पुलिस ने यह बताया कि ये गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से की गईं।

खबरों के अनुसार बेंगलुरु शहर पुलिस ने एक बयान में बताया कि, 'इन 14 लोगों के खिलाफ देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने संबंधी धारा समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कडुगोंडानाहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।' इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि इनमें से दो आरोपी बेंगलुरु और शेष 12 आरोपी राज्य के विभिन्न हिस्सों के हैं। जी हाँ और उसने बताया कि आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

बात करें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मामले के बारे में तो आज केरल में बंद का एलान किया गया है। हालाँकि केरल हाई कोर्ट ने पीएफआई के बंद पर स्वत: संज्ञान लिया है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत केरल हाई कोर्ट ने पीएफआई के नेताओं के खिलाफ संज्ञान लिया। पीएफआई के हमलों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा। ऐसे में हाई कोर्ट ने कहा कि कोई भी बिना इजाजत राज्य में बंद नहीं बुला सकता है। आपको बता दें कि केरल के कोल्लम जिले के पल्लिमुक्कू में पीएफआई प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था और इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

किसी भी प्रकार की हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो: केरल हाईकोर्ट

भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक, 'आराम' करेंगे राहुल गांधी, आज रवाना होंगे दिल्ली

आतंकी साजिशों में लिप्त है PFI, ऑपरेटिव के घर से मिले 2 बड़े सबूत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -