चीन ने ढूंढा कैंसर से लड़ने वाला 1300 साल पुराना पेड़
चीन ने ढूंढा कैंसर से लड़ने वाला 1300 साल पुराना पेड़
Share:

शंघाई : चीन में एक ऐसी दुर्लभ प्रजाति का पेड़ मिला है, जिससे कैंसर का इलाज होता है। चीन के हुनान प्रांत में पााए गए इस पेड़ को 1300 साल पुराना बताया जा रहा है। इसकी लंबाई 35 मी और गोलाई 2.2 मी नापी गई है। अधिकारियों के अनुसार सदाबहार प्रजाति का टैक्सस चीनेंसिस पेड़ योंगझोउ शहर के शुनहुआंगशन राष्ट्रीय वन पार्क में मिला है।

ऐसा माना जाता है कि टैक्सस चीनेंसिस एक विलुप्तप्राय पौधा है, जो 25 लाख वर्षों से अस्तित्व में है। इसमें कुछ खास किस्म के बीज होते हैं। ये पौधा केवल गर्म और गीले जगहों पर ही होता है। इस पेड़ से लगे दो और पौधे है। इस पेड़ को वहाँ के स्थानीय लोगो ने सहेज कर रखा है। इस खबर का खुलासा चीन की सरकारी न्यूज समिति शिन्हुआ ने की है।

कहा जा रहा है कि यह ओवरियन कैंसर, लंग्स कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसे कई प्रकार के कैंसर के इलाज में असरदायी है। पहले यह काफी मात्रा में थे पर जब इनके गुणों का पता चला तो बड़े पैमाने पर इसकी कटाई होने लगी। अब यह विलुप्त प्रजाति की श्रेणी में है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -