बारिश से गडरिया नाले में बहे 13 लोग, 1 लापता
बारिश से गडरिया नाले में बहे 13 लोग, 1 लापता
Share:

सीहोर​ : जोरदार बारिश से पिकनीक मनाने वालों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। हाल ही में बुदनी में पिकनिक मनाने आए लोगों के साथ जबरदस्त हादसा हुआ। जिसमें सभी बाढ़ की चपेट में आ गए। दरअसल क्षेत्र के गडरिया नाला क्षेत्र पहुंचे 13 लोग बाढ़ के वेग में बह गए इस दौरान 12 लोगों को बचा लिया गया। दूसरी ओर इटारसी निवासी 25 वर्षीय भाऊ केथवास नामक युवक लापता हो गया। इस युवक की तलाश की जा रही है। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों का सहारा लिया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में तेज़ बारिश होने के कारण लोग यहां घूमने आए। इस दौरान ये लोग यहां बहने वाले झरने का लुत्फ ले रहे थे. इनमें से कुछ नदी के दूसरी ओर पहुंच गए तो वे तेज़ वेग में बह गए। पहाड़ी क्षेत्र में फिर से मौसम बिगड़ा और तेज़ बारिश हुई देर शाम तक इनकी संख्या 50 के लगभग हो गई। जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे।

जब आसपास के अन्य लोगों को बाढ़ में फंसे लोगों की जानकारी मिली तो वे उस ओर पहुंचे और उन्होंने राहत दल और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और आपात दल पहुंचा और लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद 12 लोगों को बचा लिया गया। हादसे में एक युवक लापता है। जिसे खोजा जा रहा है। इस काम में गोताखोरों को भी लगाया गया है। दूसरी ओर साकला बांध से भी दो युवकों मोहम्मद इकराम और सोहेल खान के डूबने से मारे जाने की सूचना मिली है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -