वह किसी और से प्यार करता है...... लिखकर 12 साल की बच्ची ने लगा ली फांसी
वह किसी और से प्यार करता है...... लिखकर 12 साल की बच्ची ने लगा ली फांसी
Share:

फरीदाबाद: हरियाणा फरीदाबाद में 12 साल की एक लड़की ने ख़ुदकुशी कर ली है। प्यार में धोखा खाने के बाद नाबालिग लड़की ने ये आत्मघाती कदम उठाया। यह जानकारी मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट से मिली है। वहीं, इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दरअसल, घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है। यहां एक 12 वर्षीय लड़की ने प्यार में नाकाम होने के बाद ख़ुदकुशी कर ली। नाबालिग लड़की अपने माता-पिता संग फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में रहती थी, जहां पड़ोस के ही एक नाबालिग बच्चे से उसे प्यार हो गया। जिसके बाद खुद को प्यार में नाकाम होते देख उसने मौत को गले लगा लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे पड़ोस के अपनी ही उम्र के एक लड़के से प्यार था, किन्तु वह लड़का किसी और से प्यार करता था।

लड़की के पिता के मुताबिक, इसी वजह से, उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें इस मामले के संबंध में अपने सुसाइड नोट से पता चला। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की ने प्यार में धोखा खाने के बाद ख़ुदकुशी कर ली है। इस बात का खुलासा मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट से हुआ है। मामले में FIR दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

12 सितम्बर से शुरू हो रहीं हैं 80 नई ट्रेन, आज से बुक करा सकेंगे टिकट

कोरोना से गरीबी-भुखमरी बढ़ेगी, बच्चों की मौत होगी: संयुक्त राष्ट्र

पेट्रोल-डीज़ल के भाव में भारी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के रेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -