कचरा घर में धमाका, 100 लोगों की गई जान
कचरा घर में धमाका, 100 लोगों की गई जान
Share:

बेनिन: यहां के एक कचरा घर में धमाका होने की खबर मिली है। धमाके के कारण न केवल 200 से अधिक लोगों के घायल होने के समाचार है वहीं सौ से अधिक लोगों की जान चली गई। शुक्रवार की  देर शाम यह धमाका हुआ।

मीडिया की खबरों के अनुसार गुरूवार की शाम को कचरा घर में शहरा का कचरा लाकर जलाया गया था, लेकिन कर्मचारी पूरा कचरा जलकर नहीं गये थे। शुक्रवार को धमाका होने की वजह बचा हुआ कचरा ही बताया गया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे है।

अधिकारियों का कहना है कि जब तक मामले की जांच नहीं हो जाये, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। धमाके के समय लोगों की आवाजाही थी, इसलिये लोग धमाके की चपेट में आ गये और 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिये विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -