2020 तक भारत में हो जाऐंगे 100 करोड़ मोबाईल उपभोक्ता
2020 तक भारत में हो जाऐंगे 100 करोड़ मोबाईल उपभोक्ता
Share:

मुंबई। दीपावली के अवसर पर बाजार में इलेक्ट्राॅनिक आयटम्स और मोबाईल की जमकर खरीदी की गई। खरीदे गए सामान में लोगों ने मोबाईल भी बड़े पैमाने पर खरीदे हैं। दीपावली पर तो मोबाईल की खरीदी हुई ही लेकिन अन्य अवसरों पर भी लोग बड़े पैमाने पर मोबाईल की खरीदी करते हैं। दीपावली के इस अवसर पर मोबाईल निर्माता कंपनियों को यह जानकर सुखद अनुभूति हो रही होगी कि एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह कहा गया है कि भारत वर्ष 2020 तक मोबाईल और इंटरनेट का उपयोग करने वालों में बहुत आगे होगा और इस तरह से मोबाईल की खरीदी करने वालों की संख्या 100 करोड़ तक होने की संभावना है।

दरअसल यह जानकारी जीएसएमए इंटेलीजेंस की  मोबाईल इकोनाॅमी, इंडिया 2016 की रिपोर्ट में सामने आई है। इस जानकारी में यह कहा गया है कि देश में करीब 27.50 करोड़ स्मार्टफोनधारक हैं लोगों द्वारा अभी भी जमकर खरीदी की जा रही है। स्मार्ट फोन की खरीदी में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। भारत वर्तमामन में दूसरा सबसे बड़ा स्मार्ट फोन उपभोक्ता देश है।

माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह बिक्री और बढ़ेगी और वर्ष 2020 तक देश में मोबाईल के 33 करोड़ नए उपभोक्ता तैयार हो जाऐंगे। इतना ही नहीं वर्ष 2020 में आधी से अधिक जनसंख्या के पास मोबाईल फोन हो जाऐंगे। गौरतलब है कि एक निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा मोबाईल हैंडसेट और सिम सर्विस सस्ती किए जाने के बाद हर व्यक्ति के हाथ में मोबाईल फोन आने की कल्पना की गई थी जो कि अब सच साबित होती नज़र आ रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -