मोदी से बड़ा है सोनिया का आशियाना, राष्ट्रपति आवास सबसे बड़ा
मोदी से बड़ा है सोनिया का आशियाना, राष्ट्रपति आवास सबसे बड़ा
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस और उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी भले ही सत्ता में न हो। इस बात से कोई फर्क नही पड़ता। आज भी सोनिया सबसे बड़े घर की मालकिन है। यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास भी उनके घर से छोटा है। 10 जनपथ स्थित सोनिया का आवास 7 आरसीआर पर स्थित प्रधानमंत्री आवास से काफी बड़ा है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के घर को छोड़ दे तो सोनिया का घर सभी राजनेताओं से बड़ा है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जहां अधिकारिक निवास है, तो वही 10 जनपथ गांधी परिवार को अधिकारिक रुप से आवंटित किया गया है। सेंटर पब्लिक डिपार्टमेंट के अनुसार, 7 आरसीआर 14,101 वर्ग मीटर में बना है, 10 जनपथ 15181 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। ये सारी जानकारियां देव आशीष भट्टाचार्य को आरटीआी दायर करने के बाद दी गई।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन 320 एकड़ में फैला हुआ है। यह बाकी सभी अधिकारिक घरों से बड़ा है। यहां तक कि यह दुनिया के किसी भी राजनयिक के घर से बड़ा है। उपराष्ट्रपति का निवास 26,33.5 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 12, तुगलक लेन पर रहते है, जो कि 5,022.58 वर्गमीटर मे बना हुआ है। उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा 35 लोधी एस्टेट में 2,765.18 वर्ग मीटर में बने बंगले में रहती है।

हांलाकि हिमाचल सरकार ने उनसे संबंधित जानकारी देने से यह बोलकर इंकार किया कि यह उनकी सुरक्षा का मसला है। देव ने बताया कि दिल्ली को जानकारियां साझा करने में कोई परेशानी नही हुई जब कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रियंका के जमीनों से जुड़ी जानकारी साझा नही की। अपनी निजता का हवाला देकर प्रियंका गांधी खुद भी अपनी जमीनों से जुड़ी फाइलें खोलने का विरोध करती रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -