लोगों के बीच आकर्षण बिखेर रहा 10 करोड़ का दुर्गा पांडाल
लोगों के बीच आकर्षण बिखेर रहा 10 करोड़ का दुर्गा पांडाल
Share:

कोलकाता। नवदुर्गा उत्सव का लगभग समापन हो गया है। श्रद्धालु महानवमी का पूजन कर माता का आशीर्वाद लेने में लगे हैं, बड़े पैमाने पर देशभर के देवी मंदिरों में आस्थावान सर झुका रहे हैं। मगर दुर्गा मूर्ति विसर्जन, गरबों और पश्चिम बंगाल के दुर्गा उत्सव की धूम अभी भी बरकरार है। इस बीच हम चर्चा कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के एक भव्य दुर्गा पांडाल की जो कि बहुत आकर्षक नज़र आ रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसका निर्माण करीब 10 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है।

इस पांडाल में देवी माता सोने के आभूषणों से सजी हैं। पांडाल को सोने से सजाया गया है। दुर्गा पूजन में एक अन्य आकर्षक पांडाल बनाया गया है जिसके माध्यम से आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी को दर्शाया गया है। लोकप्रिय फिल्म बाहुबली के दृश्यों में दिखाए गए सेट्स की तरह दिखने वाले एक पांडाल का निर्माण कोलकाता के श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब द्वारा किया गया है।

इसकी ऊॅंचाई लगभग 100 फीट बताई जा रही है। पांडाल को देखने पर प्राचीन भारतीय संस्कृति के नगरों की झलक नज़र आती है। उल्लेखनीय है कि इस पांडाल के निर्माण में प्लायवुड का उपयोग भी किया गया है। गौरतलब है कि कोलकाता में करीब 3000 पूजा पंडाल बनाए जाते हैं।

इन पांडालों को देखने बड़े पैमाने पर लोग उमड़ते हैं। दुर्गा पूजा यहाॅं का एक लोकप्रिय पर्व है। नवरात्रि समापन के बाद दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। लोग यहाॅं बने भव्य पांडालों को अपने मोबाईल कैमरों में कैद कर लेना चाहते हैं। उन्हें अगले वर्ष आने वाले दुर्गा पूजन का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

नवरात्रि पर ये उपाय करने से भर जायेगी खाली तिजोरी

महानवमी, दुर्गा का नवम स्वरुप, माँ सिद्धिदात्री

'रानी मुखर्जी' का नवरात्र में नजर आया भक्तिमय LOOK

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -