पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख लोगों ने किया रक्तदान, बना विश्व रिकॉर्ड
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख लोगों ने किया रक्तदान, बना विश्व रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार (17 सितम्बर) को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई। इसके पहले दिन यानी पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, जो कि, 'विश्व रिकॉर्ड' है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस संबंध में जानकारी दी है। इससे पहले 6 सितंबर 2014 को 87,059 प्रतिभागियों ने रक्तदान में हिस्सा लेकर रिकॉर्ड बनाया था। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की तरफ से आयोजित किया गया था। इसके लिए भारत के 300 शहरों में रक्तदान के 556 शिविर लगाए गए थे। 

मांडविया ने सफदरजंग अस्पताल में स्थित एक शिविर में रक्तदान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से 'रक्तदान अमृत महोत्सव' पर रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया। यह महोत्सव 1 अक्टूबर-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस तक मनाया जाएगा। मांडविया ने शनिवार शाम 7:42 बजे ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आज नया विश्व रिकॉर्ड बना। मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव पर 87 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है। यह हमारे प्रिय प्रधानसेवक को देश की तरफ से अनमोल उपहार है।' इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में बताया कि यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुँच गया है।

अधिकारियों ने कहा है कि पहले दिन रक्तदान करने वालों की गणना अभी जारी है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि अभी तक पूरे देश में 6,136 शिविरों की इजाजत दी गई है और 1,95,925 लोगों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 87,059 लोगों ने रक्तदान किया है। 

'मुस्लिम आरोपियों को चौराहे पर गाड़कर पत्थरों से मारा जाए..', लखीमपुर केस में सपा सांसद की मांग

'बिहार में अपराधी बेख़ौफ़, जनता दहशत में...', नितीश सरकार पर गिरिराज सिंह का हमला

'हमारा शेर भारत जोड़ो यात्रा पर, इसलिए वो चीते ला रहे..', पीएम मोदी पर कांग्रेस का तंज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -