यूपी : सड़कों पर गोवंश छोड़ना पड़ेगा महंगा,लगेगा 10 हजार का जुर्माना

लखनऊ : प्रदेश की सड़कों पर गोवंश छोड़ना अब पशुपालकों को काफी महंगा साबित होगा क्योंकि नगर निगम की टीम अब सड़क पर घूमते हुए गोवंशों को पकड़ेगी। पशु वापस करते समय इनके मालिकों से दस हजार रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा। जुर्माना वसूली से एकत्र होने वाली धनराशि पशुओं के चारे और पकड़ने वाले टीम में शामिल कर्मचारियों पर खर्च होगी। 

बुलंदशहर मामला : पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और मुख्य आरोपी, भाजपा से है गहरा रिश्ता

गांवो में भी पकड़े जायेंगे 

जानकारी के लिए बता दें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम ने इन पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस और गोशाला भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम प्रशासन ने यहां गोवंश को रखने की व्यवस्था कर ली है। सभी के लिए चारे की उपलब्धता भी की गई है। साथ ही शहर के साथ ही देहात में भी आवारा छोड़े गए गोवंश पकड़े जाएंगे। 

आज है विनायक चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

निगम ने की पर्याप्त व्यवस्था 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गोवंश को छोड़ने वाले पशुपालकों से जुर्माना वसूला जाएगा। शहर की सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम ने एक ट्रक और कई कर्मचारियों की तैनाती की है। जो रात और दिन शहर की सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को पकड़ेंगे। गोवंश को पकड़ने का विरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी जाएगी।

'द एक्सिडेंटल..' में चाय बेचने वाले व्यक्ति ने निभाया अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार

अपने गुरु ऋतिक को टाइगर ने इतने अनोखे अंदाज़ में किया बर्थडे विश

उत्तर भारत में आज भी हुई सर्द और धुंधभरी सुबह

Related News