उत्तर भारत में आज भी हुई सर्द और धुंधभरी सुबह
उत्तर भारत में आज भी हुई सर्द और धुंधभरी सुबह
Share:

नई दिल्ली : पुरे देश ठंड ने पैर जमाये हुए है तो वही उत्तरभारत में गुरुवार को सर्द और धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह कोहरा छाया रहा। शहर में दिनभर कुहासा रहेगा।"

क्या आप जानते हैं महिलाओं को इतनी ठंड क्यों लगती है?

ऐसे रहा मौसम 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लगातार ठंड की स्थिति और नम पश्चिमी हवाओं के साथ, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' की श्रेणी में ऊपरी स्तर पर रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 दर्ज किया गया। वही सुबह आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ठंड के मौसम में नहीं होना चाहते है बीमार तो अपनाएं यह टिप्स

जानकारी के लिए बता दें अब से एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दोनों ही सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक हैं। वही उधर कश्मीर घाटी में गुरुवार को शीतलहर जारी है और मौसम विभाग ने शाम से बर्फबारी और बारिश को नए दौर की संभावना जताई है।

पूरे देश में देखा जा रहा है पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी का असर

हिमालयी क्षेत्रों में जारी हिमपात का दौर, बढ़ेगी ठंड

लगातार दूसरे दिन भी जम्मू से कटा रहा कश्मीर का सड़क संपर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -