बिहार में ट्रांसपोर्टर के दो घरों पर नक्सलियों ने किया हमला, एक की हत्या

औरंगाबाद : ट्रांसपोर्टर के दो घरों पर शनिवार रात करीब 10 बजे हथियारबंद 15 नक्सलियों ने धावा बोला और आग लगा दी। ट्रांसपोर्टर के परिवार के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नक्सलियाें ने तीन बसों समेत 7 वाहनों में आग लगा दी। 

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

अभी तक नहीं हुई है गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधिकारियों की माने तो, 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। बम धमाके किए। घटना को अंजाम देने के बाद वे केताकी रोड होते हुए माओवाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाग गए। घटना के पीछे ट्रांसपोर्टर सुनील सिंह से अड़ीबाजी का विवाद बताया जा रहा है। घटना के करीब एक घंटे बाद आसपास के थानों की पुलिस और सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

10 साल का सफर, इस कार की बिकी 13 लाख यूनिट

पहले भी हो चुका है हमला 

सूत्रों की माने तो नक्सलियों का सुनील सिंह से पांच साल पहले भी अड़ीबाजी को लेकर विवाद हुआ था। तब भी उनके घर पर हमला कर वाहनों में आग लगाई गई थी। उनके चचेरे भाई अजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। घटनास्थल थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस को नक्सली हमले की सूचना भी मिल गई थी, लेकिन वह रास्ते में लैंडमाइंस की आशंका के चलते मौके पर तत्काल पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

दिल थामके बैठे भारतीय, इस दिन आ रही है BMW X7

परदे पर आने से पहले ही विवादों में घिरी 'ठाकरे', सेंसर ने जताई आपत्ति

नहीं होगी 'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्पेशल स्क्रीनिंग 

Related News