ऐश्वर्या के बाद बेटी ने किया रैंप वॉक,वायरल हो रहा वीडियो

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय इन दिनों बॉलीवुड परदे से दूर हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नज़र आई थी। लेकिन वह सुर्खियों में जरूर बनी रहती है। वहीं देखा जाए तो ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के बेहद क्लोज है। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं अपनी बेटी आराध्या को साथ लेकर जाती है। हाल ही में बेटी आराध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रैंप वॉक करती नज़र आ रही हैं।

स्पॉट हुई धड़क गर्ल, वायरल हो रही फोटो

 

कतर के दोहा में डिजायनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो हुआ था जिसमें ऐश्वर्या ने मनीष की रेड, पिकं और आॅफ व्हाइट डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस शो में ऐश्वर्या ने तो रैंप वॉक किया ही था वहीँ अपनी मॉम को देखकर आराध्या ने भी पहली बार रैंप वॉक किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें आराध्य जब बहुत छोटी थी तब  वह मीडिया से बहुत डरती थी लेकिन अब यह सबकुछ समझने लगी है।

# me too अभियान पर बोले लव बर्डस

 

इतना ही नहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या रैंप वॉक के ​दौरान अपनी बेटी को देखकर भावुक हो जाती है। इस दौरान वह आराध्या को फ्लाइंग किस देती है। आपको बता दें ऐश्वर्या जल्द ही फिल्म 'गुलाब-जामुन' में नज़र आएगी। इसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नज़र आएगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप करेंगे।

बॉलीवुड अपडेट्स 

स्लो सेक्स पसंद करती है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, ढूंढ रही है ऐसा बॉयफ्रेंड

सलमान के जीजा का अकाउंट हुआ हैक,शेयर हुई गंदी पोस्ट

एक ही गाड़ी में नज़र आए अर्जुन और मलाइका, वायरल हुई फोटो

Related News