क्या देखा है ऐसा कारनामा, पानी में सिद्ध हुआ योग
क्या देखा है ऐसा कारनामा, पानी में सिद्ध हुआ योग
Share:

इंदौर/उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यूं तो बुधवार को मनाया गया। इस दिन देश के दिग्गज नेताओं ने और बड़े पैमाने पर चर्चित हस्तियों ने योग और आसन किए। कोई योग के आयोजन के लिए लगने वाले पांडाल में दरी बिछाकर योगाभ्यास कर रहा था तो कोई योग मैट ही ले आया था। इसी तरह से कुछ लोगों ने पानी पर योग किया।

जी हां, पानी पर योग। आप आश्चर्य में पड़ गए होंगे। शायद इसे सुनकर आप दांतों तले अंगुलियां भी दबाने पर मजबूर हो जाऐं। दरअसल उज्जैन में बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर शिप्रा नदी के जल में मां शिप्रा तैराक दल सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति के तत्वावधान में कठिन योग आसन किए गए।

तैराकों ने यहां वृक्षासन, अर्द्धमत्स्येंद्रासन समेत कई योग किए। कुछ युवाओं ने योग आसनों के माध्यम से पिरामिड भी बनाए। इसे देखकर लोगों में उत्साह का संचार हो गया। सभी ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।

बॉलीवुड स्टार्स पर भी चढ़ा योग दिवस का रंग

प्रेग्नेंट सोहा भी योगा की मुद्रा में नजर आई...

योग दिवस पर किंग खान ने भी बताई अपने दिल की बात

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -