पाक ने फिर तोडा सीजफायर, एक जवान शहीद, एक लड़की की मौत
पाक ने फिर तोडा सीजफायर, एक जवान शहीद, एक लड़की की मौत
Share:

श्रीनगर। पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में फायरिंग की। आज सुबह राजौरी के मांजाकोट सेक्टर में हुई फायरिंग के दौरान एक भारतीय जवान शहीद हो गया, इस दौरान एक महिला सहित 2 लोग घायल हो गए। कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर फायरिंग हुई। जिसमें एक 9 वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। इस मामले में रक्षा क्षेत्र के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तान की सेना की ओर से प्रातः 7.30 बजे छोटे आॅटोमैटेड हथियार से फायरिंग हुई।

फायरिंग में मोर्टार भी दागे गए। भारतीय सेना ने मुॅंहतोड़ जवाब दिया। नायक मुद्स्सर अहमद के बंकर पर मोर्टार शेल गिराए। मुद्स्सर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उनकी सांसें थम गईं। शहीद मुद्स्सर अहमद दच्छू 37 वर्ष के थे। पाकिस्तान की गोलीबारी में एक महिला शाह बी घायल हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया।

सिविलियंस को क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित कैंप में पहुंचा दिया गया। पुंछ में बालाकोट के भिम्बर गली सेक्टर में जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान करीब 9 वर्ष की बच्ची साजदा हौसर की मौत हो गई। फायरिंग के बाद एलओसी क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर दिया गया। बालाकोट क्षेत्र में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया। पाकिस्तान ने भारत पर फायरिंग का आरोप लगाया था मगर भारत ने इसे नकार दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली फायरिंग में 4 जवान शहीद हो गए। जबकि 3 नागरिकों की मौत हो गई।

हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती माड्यूल का हुआ खुलासा, पाकिस्तान में ट्रेनिंग देने की थी प्लानिंग

कुलभूषण की दया याचिका पर पाक सेना प्रमुख लेंगे निर्णय

राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान ने की फायरिंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -