पाकिस्तान को नुकसान, तीन रेंजरों को किया ढेर
पाकिस्तान को नुकसान, तीन रेंजरों को किया ढेर
Share:

जम्मू : पाकिस्तान द्वारा भले ही बार-बार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा हो लेकिन इससे नुकसान पाकिस्तान को ही हो रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी होने की खबर मिली है। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को जवाब देते हुये उसे भारी नुकसान पहुंचाया है।

बताया गया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कम से कम तीन रेंजरों को ढेर कर दिया। शुक्रवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन करते हुये कठुआ, हीरा नगर आदि क्षेत्रों में गोलीबारी की है। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुठआ क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से गोलीबारी हो रही है।

बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना, आतंकियों को घुसपैठ कराने के उद्देश्य से गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देते हुये नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक रेंजर को मौत दे दी थी, लेकिन दोपहर तक दो पाकिस्तानी रेंजर और भी भारतीय सेना के हाथों मारे गये। राजौरी में भी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ के मंसूबे नाकाम किये है।

बीएसएफ ने खदेड़ा पाकिस्तानी...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -