फिल्म वाले धोनी के फैन हुए महेंद्र सिंह धोनी
फिल्म वाले धोनी के फैन हुए महेंद्र सिंह धोनी
Share:

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जमकर तारीफ की है। धोनी ने कहा- सुशांत ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। वो मेरे जैसे ही बोलते और चलते हैं। धोनी ने कहा कि सुशांत ने मेरा रोल प्ले करने के लिए हर मिनट और हर बारीकी को समझा। इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है।

टीम इंडिया के वनडे कप्तान ने कहा- क्रिकेटर का रोल प्ले करना आसान नहीं होता। सुशांत को इसके लिए कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग करनी पड़ी ताकि क्रिकेटिंग स्किल्स को बेहतर तरीके से पेश किया जा सके। सुशांत इस फिल्म में धोनी का मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट खेलते नजर आएंगे। यह शॉट धोनी की ही खोज माना जाता है। धोनी ने अपने पहले पाकिस्तान दौरे पर इसी शॉट से तहलका मचा दिया था। उस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने कहा था कि यॉर्कर और खास तौर पर रिवर्स स्विंगिंग यॉर्कर्स को खेलने का अंदाज उन्हें बेजोड़ बनाता है।

यूनिस ने ये भी कहा था कि जिन यॉर्कर्स पर बैट्समेन सिर्फ एक रन बना पाते थे, उन पर धोनी छक्के लगाते हैं। धोनी ने कहा- इस रोल के लिए सुशांत ने 9 महीने तक रोज ट्रेनिंग की। वो रोज तीन घंटे तक बैटिंग करता था ताकि प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स खेल सके। आज वो मेरे अंदाज में बात करता है और मेरे जैसे ही चलता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -