रेवाड़ी से दिल्ली और मुंबई की ओर रेल चलेगी साढ़े तीन सौ किलोमीटर प्रतिघंटा
रेवाड़ी से दिल्ली और मुंबई की ओर रेल चलेगी साढ़े तीन सौ किलोमीटर प्रतिघंटा
Share:

नईदिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा हाईस्पीड रेल परिचालन पर काम किया जा रहा है। इस दौरान रैपिडरेल ट्रांजिट सिस्टम को लेकर विशेष जानकारी सामने आई है। जिसके तहत रेवाड़ी होते हुए दिल्ली से मुंबई तक करीब 350 से 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाई जाएगी। इस रेल प्रोजेक्ट से दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी,अजमेर, जयपुर, उदयपुर और अहमदाबाद व सूरत के रूट से मुंबई की ओर जाएगी।

संभावना है कि मार्ग में यह मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों तक भी पहुंचे। इस परियोजना के लिए कार्य किया जा रहा है यदि यह प्रोजेक्ट सफल हो जाता है तो फिर दिल्ली मुंबई के बीच समय कम हो जाएगा और सफर काफी आसान हो जाएगा। यह रेल परिचालन रैपिडरेल ट्रांजिट सिस्टम के बाद दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होगा जो कि रेवाड़ी के लिए महत्वपूर्ण होगा।

रेलवे परियोजना के तहत रेल करीब 350 से 400 किलोमीटर प्रति घ्टा की गति से चलेगी और यह दिल्ली से मुंबई की ओर चलेगी। यह रेल सुविधा दक्षिण भारत को मिलाने का कार्य भी करेगी। इसे एक महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट माना जा रहा है। अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट के लिए ग्राउंड सर्वे करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। रेल संरक्षा आयुक्त के निर्देशन में ट्रैक को लेकर चर्चा की गई। इस प्रोजेक्ट के तहत रेवाड़ी से एलीवेटेड लाईन निकाले जाने पर चर्चा की गई। यह रेल परियोजना अस्तित्व में आने के बाद बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी।

ठेले पर मिलेगा Wi-Fi डाटा,लोग कहेगे थोड़ा डाटा देना !

कंप्यूटर ज्ञान - एसएससी और बैंक परीक्षाओं की करें तैयारी

Eastern Railway job : पूर्वी रेलवे में 579 पदों पर होगी भर्ती

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -