बंगाल की खाड़ी का तूफान बरपायेगा कहर
बंगाल की खाड़ी का तूफान बरपायेगा कहर
Share:

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में भयंकर चक्रवाती तूफान उठ रहा है और यह कहर बरपा सकता है। इसके चलते लोगों को सावधान कर दिया गया है वहीं मछुआरों से यह कहा गया है कि वे समुद्री किनारे से दूरी बनाकर रखे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तूफान दीपावली के पहले आ सकता है और यदि ऐसा होता है तो दीपावली का त्योहार भी बिगड़ सकता है।

अधिकारियों के अनुसार तूफान उत्तर पूर्व की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है तथा बंगाल के तट की ओर भी इसके कदम बढ़ सकते है। जानकारी के अनुसार तूफान के कारण एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव आयेगा। चक्रवाती तूफान से न केवल मूसलधार बारिश के आसार है वहीं आंधी भी तेज गति से चलेगी। बताया गया है कि चक्रवाती तूफान कोलकाता से महज एक हजार किलोमीटर दूरी पर ही उठ रहा है। विभाग के अधिकारियों ने मछुआरों से कहा है कि वे समुद्र में न जाये।

शक्तिशाली तूफान मिनडुले का कहर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -